मध्य प्रदेश सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। “लाड़ली बहना आवास योजना” के अंतर्गत प्रदेश की पात्र महिलाओं को पक्के घर बनाने के लिए आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है। इस योजना के जरिए न सिर्फ महिलाओं को स्थायी आवास उपलब्ध कराया जाएगा बल्कि उनके परिवार को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा भी मिलेगी।
लाड़ली बहना आवास योजना
लाड़ली बहना आवास योजना की घोषणा वर्ष 2023 में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई थी। इसका उद्देश्य उन गरीब महिलाओं को स्थायी मकान दिलाना है जिनके पास रहने के लिए अपना घर नहीं है। योजना के तहत लाभार्थियों को घर बनाने के लिए ₹1,20,000 का अनुदान दिया जाएगा। साथ ही शुरुआती किस्त के रूप में ₹40,000 की राशि सीधी उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी।
इस योजना की सबसे खास बात यह है कि सूची में केवल वही महिलाएं शामिल होंगी जो पात्रता मानकों पर खरी उतरती हैं। सूची का चयन पारदर्शी तरीके से किया गया है ताकि केवल वास्तविक लाभार्थियों को ही योजना का फायदा मिल सके।
कौन बन सकते हैं लाभार्थी?
लाड़ली बहना आवास योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश की मूल निवासी महिलाएं उठा सकती हैं। लाभार्थी महिला या उसके परिवार के नाम पर पहले से कोई पक्का घर नहीं होना चाहिए। इसके अलावा यदि महिला का परिवार आर्थिक रूप से बहुत कमजोर है, बीपीएल कार्ड धारक है या आय स्थिति बिल्कुल कमज़ोर है, तभी वह इस योजना में शामिल होगी।
महत्वपूर्ण बात यह है कि परिवार के किसी भी सदस्य के पास खेती योग्य जमीन या अन्य किसी प्रकार की संपत्ति नहीं होनी चाहिए। तभी महिला को यह अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा।
लाभार्थी सूची की जांच
सरकार ने लाभार्थियों की सूची को ऑनलाइन जारी कर दिया गया है। इच्छुक महिलाएं अपनी ग्राम पंचायत में जाकर या आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाकर यह जांच सकती हैं कि उनका नाम सूची में शामिल हुआ है या नहीं। इसके लिए उन्हें केवल अपना नाम और पता डालना होता है
Also Posts

breaking news
PM SVANidhi Yojana: पीएम स्वनिधि योजना की अंतिम तिथि बढ़ी, लोन की राशि 10000 रुपए से बढ़ाकर 15000 रुपए

breaking news