मंईयां सम्मान योजना में 4.5 लाख महिलाओं का कटा नाम, अब इनको नहीं मिलेंगे हर महीने 2500 रुपए

झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस योजना का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहयोग और सशक्तिकरण प्रदान करना है। लेकिन हाल ही में जारी नई सूची ने लाखों महिलाओं को चौंका दिया है। ताज़ा जानकारी के मुताबिक करीब साढ़े चार लाख महिलाओं के नाम लाभार्थियों की सूची से हटा दिए गए हैं

क्यों हटाए गए नाम?

योजना की शुरुआत में लगभग 55 लाख 10 हजार महिलाएं शामिल थीं। लेकिन जुलाई 2025 तक यह संख्या घटकर 50 लाख 65 हजार रह गई। प्रशासन ने बताया कि हटाए गए नामों में ज्यादातर ऐसी महिलाएं थीं जिनकी उम्र 50 साल से अधिक है। नियम के मुताबिक, इस आयु वर्ग की महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा जिन महिलाओं की मृत्यु हो चुकी है या जिनके नाम दो बार दर्ज थे, उन्हें भी सूची से बाहर कर दिया गया है।

सरकार का मानना है कि लाभार्थियों की सही पहचान सुनिश्चित करने के लिए यह कदम जरूरी था। प्रशासन ने साफ किया कि केवल वही महिलाएं योजना का लाभ उठा सकेंगी जो पात्रता मानकों पर खरी उतरती हैं।

किन जिलों में बढ़ी संख्या?

जहां अधिकांश जिलों में लाभार्थियों की संख्या घटी है, वहीं कुछ जिलों में यह बढ़ी भी है। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, सिमडेगा जिले में 2979 नए लाभार्थियों को शामिल किया गया, जबकि पाकुड़ जिले में 6160 महिलाओं के नाम जोड़े गए हैं। इससे साफ है कि योजना का दायरा पूरी तरह सीमित नहीं किया गया, बल्कि पात्रता के आधार पर नाम जोड़े और घटाए जा रहे हैं।

किन पर होगी कार्रवाई?

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि योजना में फर्जीवाड़ा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। जांच में सामने आया है कि कुछ लोग गलत दस्तावेज लगाकर योजना का लाभ उठा रहे थे। ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और राशि की रिकवरी भी हो सकती है।

महिलाओं के लिए चेतावनी

विशेषज्ञों का कहना है कि जिन महिलाओं का नाम सूची से बाहर किया गया है, उन्हें तुरंत कारण जानने के लिए अपने क्षेत्र के संबंधित कार्यालय से संपर्क करना चाहिए। अगर किसी का नाम गलती से हटा है तो वह समय रहते शिकायत दर्ज करा सकती हैं।

Leave a Comment

Join